भोपाल से संतोष जैन व अंकित श्रीवास्तव की रिपोर्ट -
हमीदिया हॉस्पिटल से 863 रेमडेसिविर चोरी पुलिस अज्ञात के पीछे
संजीवनी की चोरी सेंट्रल स्टोर का शटर खोलकर वारदात
जीतू पटवारी बोले सरकार की नाक के नीचे चोरी
भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने उठाए सवाल
सुलगते सवाल अस्पताल कर्मी का हो सकता है हाथ
हमीदिया अस्पताल में शुक्रवार शाम 7:00 बजे जिला प्रशासन से मिले 863 रेमेडेसिविर इंजेक्शन चोरी हो गए उन्हें अस्पताल की अंदर सेंट्रल स्टोर में रखा गया था शनिवार सुबह 10:00 बजे यह इंजेक्शन अपने स्थान से गायब मिले जीवन रक्षक इंजेक्शन चोरी का यह संभवत देश का सबसे बड़ा मामला है इससे पहले राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी इस तरह इंजेक्शन चोरी की वारदात सामने आई थी इंजेक्शन चोरी की सूचना की हमीदिया अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया इसकी खबर जिला प्रशासन पुलिस एवं विभागीय मंत्री को भेजी गई पुलिस को मौके पर किसी प्रकार का कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है जिसके चलते मामला दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी गई है हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ आईडी चौरसिया ने कहा कि इंजेक्शन चोरी के मामले की पुलिस जांच कर रही है पुलिस चोर को पकडेगी
इंजेक्शन चोरी के मामले में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को बारीकी से जांच करने को कहा है इस घटना के आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा



