दिनाॅक 31-3-21 को मास्क न लगाने एवं सोशल डिस्टेंस का पालन न करने वाले 995 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 1 लाख 4 रूपये समन शुल्क फाईन किया गया
पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के बढते प्रकरणों को ध्यान में रखते हुये कोविड-19 की गाईड लाइन का कड़ाई से पालन कराने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा दिनाॅक 15-3-21 को अपराध समीक्षा बैठक के दौरान जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियेां एवं थाना प्रभारियों को आदेशित करते हुये निर्देशित किया गया था कि जो लोग मास्क नहीें लगा रहे है, सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे हैं उनके विरुद्ध नियमानुसार पूर्व की भाॅति चालानी कार्यवाही की जाये, इसके साथ ही प्रशासनिक एवं नगर-निगम के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से भ्रमण करते हुए ऐसे दुकानदार जो शोसल डिस्टेंस का पालन नहीं कर एवं करा रहे हैं उनके विरुद्ध भी कार्यवाही की जाये।
आदेश के परिपालन में आज दिनाॅक 31-3-21 को रात्रि 8 बजे तक सोशल डिस्टेंस का पालन न करने एवं मास्क न लगाने वाले 995 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 1 लाख 4 हजार रूपये समन शुल्क फाईन किया गयां वही थाना अधारताल मे 2 , थाना मदनमहल में 1 तथा थाना माढेाताल मे 1 दुकानदार के विरूद्ध 188 भादवि के तहत कार्यवाही की गयी तथा थाना केैंट में 2 दुकानों को सील किया गया है।


