आज दिनाॅक 31-3-2021 की शाम पुलिस कन्ट्रोलरूम में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर जिला जबलपुर अंतर्गत चैकी प्रभारी बस स्टेण्ड कार्यवाहक निरीक्षक श्री गिरीश खरे, पुलिस लाईन वाहन शाखा मे पदस्थ सहायक उप निरीक्षक श्री संतोष कुमार पाठक, पुलिस लाईन में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक श्री शशिधर दुबे, थना सिहोरा मे पदस्थ प्रधान आरक्षक श्री अशोक कुमार शुक्ला, थाना सिविल लाईन में पदस्थ महिला आरक्षक श्रीमति प्रभा तिवारी को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध श्री गोपाल प्रसाद खाण्डेल,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शिवेश सिंह बघेल, तथा रक्षित निरीक्षक जबलपुर श्री सौरभ तिवारी की उपस्थिति में दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने सेवा निवृत्त हो रहे परिवार के लोगों का आभार व्यक्त किया एवं कहा कि आप सभी के सहयोग के कारण ही हमारे बीच से विदा ले रहे हमारे पुलिस परिवार के साथीगणों ने 40 साल से लेकर 41 साल तक की सेवा अवधी को तनाव मुक्त रहते हुये निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया,
एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे , आप सभी को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई।जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, आपने अपने स्वास्थ को बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें ,
यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है


