छिंदवाड़ा से सूरज व्यास व सचिन कावले की रिपोर्ट -
वर्चुअल माध्यम से होम आइसोलेशन कोविड मरीजों से एवम योग से निरोग कार्यक्रम के मुख्य स्तम्भ पतंजलि योग संस्थान, आर्ट ऑफ लिविंग स्कूल शिक्षा विभाग ,गायत्री शक्ति पीठ एवं अन्य योग प्रशिक्षक से सीधा संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया,इस कार्यक्रम में आध्यात्म गुरु श्रीश्री रविशंकर जी महाराज एवम योग गुरु श्री रामदेव बाबा जी भी जुड़े ,जहाँ पर बाबा रामदेव बाबा जी ने इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह से समस्त योग प्रशिक्षक को उसे मनोबल से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी सहायता के लिए कहा ,वही श्रीश्री रविशंकर जी महाराज द्वारा भी कहा की मनोबल से बड़ा कोई बल नही है, इस कार्यक्रम से लोगो का मनोबल बढेगा इस प्रकार का कार्यक्रम समस्त देश मे लागू करना चाहिये ताकी समस्त सामान्य जन को योग,आयुर्वेद,प्राणायाम और ध्यान का महत्व को जाने।जैसा कि ज्ञात है कि योग से निरोग कार्यक्रम में प्रति दिन होम आइसोलेशन रोगियों को योग प्रशिक्षको के द्वारा निशुल्क योगासन प्राणायाम ध्यान वर्चुअल माध्यम कराया जाता है ।


