नरसिंगपुर से अमित वर्मा की रिपोर्ट-
कोरोना से नहीं साहब ऐसे प्लांटों से डर लगता है- किसान अनेकों शिकायतों के बावजूद प्रतीक इंडस्ट्रीज पिटहरा नहीं कर रही किसानों का भुगतान कोरोना काल मे जान आफत में डाल कृषक करेंगे धरना, आंदोलन व भूख हड़तालगाडरवारा। किसान खेतों में मेहनत करता है और लागत लगाता है तब जाकर फसल तैयार होती है उद्योगों के विक्रय कर लोगों तक किसान द्वारा उगाई फसल लोगों तक पहुंचती है गाडरवारा के किसानों के सामने भुगतान न होने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।दिसम्बर 2020 व जनवरी - फरवरी 21 में प्रतीक इंडस्ट्रीज द्वारा किसानों से गन्ना तो खरीद लिया गया परंतु भुगतान के नाम पर आज भी किसानों को चककर कटवाए जा रहे हैं जिसकी शिकायतें भी किसानों द्वारा अनेकों बार प्रशासन को की गई परंतु भुगतान की कोई आस ना दिखने के चलते किसानों ने 25 मई तक भुगतान ना होने की स्थिति में 26 मई से गाडरवारा में कोरोना काल मे अपनी जान जोखिम में डालकर धरना, आंदोलन व भूख हड़ताल करने का फैसला लिया है। किसानों का कहना है कि 5-6 माह बाद भी भुगतान नहीं होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, उधार चुकाने के लिए लगातार तकाजे हो रहे हैं, खाद बीज आदि की भी व्यवस्था बिगड़ गई है ऊपर से प्लांट के चककर लगाने में हज़ारों का पेट्रोल खर्च हो गया है।
