तेंदूखेड़ा से बलराम नामदेव व राजकुमार सिंह की रिपोर्ट -
तेन्दूखेडा- एक और जहां कोरोनावायरस से बचाव के लिए वैक्सीन ही एक मात्र उपाय है जिसे देखते हुए सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से वैक्सीनेशन का कार्य जारी है वही तेंदूखेड़ा की कन्या शाला में कोरोना वैक्सीन को लेकर युवाओं की कतार देखी गई जहां युवा बड़े उत्साह से लोगो को जागरूक करते हुए 40 से 50 किलोमीटर दूर आसपास के क्षेत्रों से वैक्सीन लगवाने आ रहे हैं वहीं गाडरवारा निवासी हिमांशु पाठक द्वारा बताया कि ऑनलाइन कोरोना वैक्सीन मैं लोकल में कोई भी स्लॉट खाली ना मिलने के कारण तेंदूखेड़ा आना पड़ा कोरोना वैक्सीन लगवा कर हम सुरक्षित रह सकेवही इस वैक्सीनेशन में युवतियों भी पीछे नही देखी गई तेंदूखेड़ा के वैक्सीनेशन सेंटर में बड़ी संख्या में युवतियो द्वारा आगे आकर कोरोना वैक्सीन लगवाई जा रही है साथ ही सभी युवा वर्ग से अपील की गई कि कोरोना वैक्सीन काफी प्रभावशाली है लोग अफवाहों से बचकर वैक्सीन अवश्य लगवाएं

