नरसिंहपुर राजकुमार दुबे की रिपोर्ट -
नरसिंहपुर के गोटेगांव शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ-साथ परिसर में बनी हुई नालियों में भरा हुआ मलवा के साथ-साथ अनेकों स्थानों पर नालियों में भरा बहता गंदे पानी एवं फैली गंदगी के साथ साथ गंदे पानी की वजह से रोड पर कीचड़ ही कीचड़ होने के कारण आमनागरिकों व मरीजों के परिवारजनों का परिसर की रोडो पर चलना दुश्वार हो गया है जिसे देखकर ऐसा लगता हैकि स्वास्थ्य केंद्र में कितनी साफ सफाई हो रही है स्वास्थ्यकेंद्र परिसर में हर तरफ गंदगी ही गंदगी नजर आती है वहां पडी हुई फैली गंदगी बजबजाती नालियां खुद स्वच्छता की कहानियां बयां कर रही है इतना ही नहीं रोडो के दोनों तरफ के बनी हुई नालियों में बजबजाती गंदगी ही गंदगी नजर आने की वजह से मरीजों व उनके परिवारजनों का वहां रुकना रहना मुश्किल हो गया है स्वास्थ्यकेंद्र के अधिकारियों की अनदेखी व लापरवाही का परिणाम आम नागरिक मरीज व उनके परिवार जन भुगत रहे है क्योंकि स्वास्थ्य केंद्र में फैली हुई गंदगी कचरा नालियों में भरा मलवा का ढेर स्वास्थ्यविभाग की लापरवाही अनदेखी को उजागर करता है स्वास्थ्यकेंद्र सहित परिसर में विभिन्न स्थानों पर एकत्रित गंदगी कचरा को देखकर ऐसा लगता है जैसे खुलेआम स्वच्छता अभियान का मजाक उड़ाई जाने के साथ- साथ स्वच्छता अभियान के नाम पर अधिकारी कर्मचारियों द्वारा केवल दिखावा कर स्वच्छता का झूठा गुणगान कर रहे हैं जबकि रोडो पर बहता गंदा पानी बयां कर रहा है स्वच्छता की कहानी गंदगी को देखकर ऐसा लगता है मानो जैसे यहां पर गंदगी ने स्वास्थ्यकेंद्र परिसर में अपना सम्राज्य कायमकर रखा हो यहां पर स्थित नालियों में बजबजाती गंदगी के कारण नाली का पानी रोडो पर बह पानी के साथ साथ फैली हुई गंदगी की वजह से मरीजों के परिवारजनों के साथ साथ यहां पर आनेजाने आम नागरिकों वालों को विभिन्न प्रकार की मुसीबतों का सामना करने के साथ-साथ गंदगी से फैल रही बदबू में पनपने वाले कीटाणुओं के कारण आसपास रहनेवाले नागरिकबंधुओं को बीमारी फैलने का भय सताने लगा है अगर किसी प्रकार की कोरोना संक्रमण जैसी बीमारी फैलती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा मरीजों के परिवारजनों ने बतायाकि स्वास्थ्य केंद्र के पीछे बनी हुई नाली में बजबजाती गंदगी से भरी नाली के साथ-साथ परिसर में अनेक स्थानों पर फैली हुई गंदगी के कारण हम लोगों का मरीजों के साथ अस्पताल परिसर में रुकना मुश्किल हो गया है हम लोगों द्वारा शिकायत किए जाने के बाद भी स्वास्थ्य केंद्र विभागीय अधिकारी कर्मचारी कोविड-19 वैश्विक महामारी कोरोनाकाल के समय मूकदर्शक बनकर मौनधारण किए जाने के कारण यहां पर कई दिनों से ना तो झाडू लगाई गई ना ही नालियों की साफ सफाई की जाती है ना ही कचरे के ढेर उठाई जाते है मकानों के आसपास हर तरफ लगे हुए गंदगी के ढेर नजर आते हैं जिसकी वजह से मरीजों के साथ साथ आने जाने वाले आमनागरिकों एवं मरीजों के परिवारजनों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों उठाने के साथ-साथ गंदगी के ढेर में पनपने वाले मच्छरों कीटाणुओं एवं दुर्गंध बदबू से बीमारी होने का खतरा सताने लगा है हम सभी लोग गंदगी से काफी हलाकान परेशान है मरीज के परिवारजनों द्वारा अनेको बार शिकायतें की जाने के बावजूद भी फिर भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है ऐसे में कैसे भारत को स्वच्छ साफ बनाया जा सकेगा स्वच्छता अभियान का सपना आखिर कैसे साकार होगा जबकि अधिकारी कर्मचारी ही आमनागरिकों को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर साफ सफाई करने का पाठ पढ़ा रहे हैं परंतु स्वयं ही इस पाठ पर अमल करना भूल गए हैं जब जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी ही खुलेआम शासन की योजनाओं की धज्जियां उड़ाते हुए योजनाओं में चूना लगा रहे हैं ऐसे में कैसे जनता जनार्दन के साथ-साथ अस्पताल में भर्ती होनेवाले को शासन की योजनाओं का लाभ मिल पाएगा ताकि ऐसी महामारी के समय स्वास्थ्यकेंद्र की समुचित व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सके आमनागरिकों व मरीजों के परिवारजनों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारियों से इस ओर ध्यान देकर कोरोनाकाल के समय सैनिटाइजर का छिड़काव कर नियमित साफ सफाई कराकर मरीजों व उनके परिवारजनों के साथ साथ आमजनों को होनेवाली परेशानियों से निजात दिलाए जाने की मांग की है

