छिंदवाड़ा से सूरज व्यास व सचिन कावले की रिपोर्ट -
जीवन अमृत योजना अंतर्गत आयुष विभाग छिंदवाड़ा द्वारा जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर किशोर गाडबैल के निर्देशन में औषधि संयोजक अनुज अवस्थी द्वारा पुलिस थाना परासिया में पुलिस के 45 जवानों एवं उनके परिवारों के लगभग 114 सदस्यों हेतु त्रिकटु काढ़े के पैकेट का वितरण किया गया साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु नगरीय क्षेत्र के 16 परिवारों के लगभग 56 सदस्यों हेतु त्रिकटु चूर्ण उपलब्ध कराकर इसके काढ़ा निर्माण की विधि एवं उपयोग की मात्रा की जानकारी भी दी गई ।

