जबलपुर से इंद्रजीत कोष्टा की रिपोर्ट -
मोखा के कहने पर अकाउंटेंट ने डिलीट किया था नकली रेमदेसीविर की इंट्री
कबूल नामा सोनिया मंगवा लेती थी उपयोग हो चुकी शीसिया
अब कई लोगों के बयान बाकी व पुलिस के सामने आने से कतरा रहे हैं
सोनिया की मिलीभगत सीडीआर में पुष्टि कई बार हुई बातचीत
इनाम का प्रस्ताव एसपी को भेजा
गुजरात से आए नकली रेमदेसीविर खपाने के आरोपी सिटी अस्पताल के संचालक समरजीतसिंह मोखा ने अपने अस्पताल के अन्य कंप्यूटरों से नकली रेमदेसीविर डिलीट कर आई थी इसका खुलासा अस्पताल के अकाउंट में एसआईटी की पूछताछ में किया
सोनिया की मिलीभगत
अस्पताल की नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ से एसआईटी ने पूछताछ में पता चला कि कोविड-19 इंजेक्शन की डिमांड फार्मासिस्ट चौरसिया के पास भेजी जाती थी जिसके बाद देवेश अस्पताल की मैनेजर सोनिया खत्री शुक्ल को इसकी जानकारी देता था
सीडीआर मै पुष्टि कई बार हुई बातचीत
![]() |
| सिद्धार्थ बहुगुणा एसपी जबलपुर |
एसआईटी ने सरबजीत सिंह उसकी पत्नी जसमीत अस्पताल की मैनेजर सोनिया फार्मासिस्ट देवेश सपनजैन और मौखा के बेटे हरकरण की कॉल रिकॉर्ड डिटेल खंगाली इसके बाद यह खुलासा हुआ कि नकली रेमदेसीविर इंजेक्शन के खुलासे के बाद सभी में कई बार बातें हुई बयानों में कई गवाहों और आरोपियों ने खुलासा किया है कि नकली रेमदेसीविर इंजेक्शन नष्ट करने से लेकर दस्तावेजों को खुर्द करने के संबंध में मौखा ही उन्हें निर्देश देता था
नकली रेमदेसीविर इंजेक्शन मामले में जांच कर रही एसआईटी के सामने अस्पताल के अकाउंटेंट नकली रेमदेसीविर इंजेक्शन की इंट्री अस्पताल के कंप्यूटरों से डिलीट मॉडिफाई करने की बात बोली है उसने यह भी बताया कि सरबजीत सिंह मौखा के निर्देश पर उसने यह किया था उक्त कंप्यूटर व अन्य चीजें जप्त कर रही है


