बलिया । जिला बलिया के चिकित्सालय में आर्टिपीसीआर लैब का संचालन शुक्रवार से शुरू हो गया है।
बलिया जनपद में संचालित है पहला लौब है ।
जहां कोरोना सेंपल होने के 4 घंटे बाद ही रिपोर्ट मिल जाएगी ।
सीएमओ डॉ0 राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पहले 21 सैंपल लिए गए,जिसकी रिपोर्ट 4 घंटे बाद मिल जाएगी।
लैब का नोडल अधिकारी डॉ मिथिलेश सिंह और मेडिकल ऑफिसर रितेश सोनी है।
लैब में 4 लैब टेक्नीशियन,3 प्रयोगशाला सहायक व एक बायो माइक्रोलोजिस्ट तैनात हैं।
इसका संचालन सुचारू रूप से शुरु होने के बाद दिन व दिन टेस्ट की संख्या बढ़ती जाएगी

