नरसिंहपुर से अमित वर्मा की रिपोर्ट -
होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के सांसद राव उदय प्रताप ने विगत दिवस सोहागपुर विधानसभा में कोरोना व्यवस्थाओं के लिए दौरा किया। सांसद उदय प्रताप ने स्थानीय विधायक विजयपाल सिंह के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व आपदा प्रबंधन कोविड-19 कार्यालय का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन लाइन, ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्धता सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सांसद उदय प्रताप सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि व वस्त्र प्रदान कर मदद की एवम नगर नगर के पत्रकारों से कोविड-19 की रोकथाम के लिए चर्चा की।
सांसद उदय प्रताप के दौरे पर आकाश रघुवंशी, विजय छाबड़िया, कृष्णा पालीवाल, नंदू सेठ, सांसद प्रतिनिधि जालम सिंह पटेल, गोपाल माहेश्वरी, अभिनव पालीवाल, अश्विनी सरोज, मनोज गोलानी सहित राजस्व विभाग व स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल ऑफिसर्स, स्वास्थ्य कर्मी व गणमान्य समाजसेवी की उपस्थिति रही

