वैक्सीन लगाओ, कोरोना भगाओ का सन्देश लेकर जा रहे है घर घर,
झुग्गियों में लगातार कर रहे है सूखा राशन वितरण।
मदद पाकर लोगों के चेहरे में हंसी और खुशी, दे रहे है दिल से दुआ
रायपुर, छत्तीसगढ़ 29 मई 2021 जनसेवा सामाजिक संस्था के महामंत्री आशीष तांडी ने बताया कोरोनाकाल-लॉक डाउन में जरूरतमंद, आर्थिक रूप से कमजोर गरीबों को मिशन एक मदद अभियान के साथ ही घर घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगाओ कोरोना भगाओ का दे रहे है सन्देश। आज राजधानी के सड्डू, गुढ़ियारी, कोटा आदि झुग्गी बस्तियों में सूखा राशन वितरण किया गया, मदद पाकर लोगों के चेहरे में हंसी और खुशी से चेहरा खिल उठा और उन्होंने दिल से दुआ दिए इसके साथ ही लोगों को वैक्सीन लगाकर कोरोना मुक्त होने के लिए जागरूक किए।
इस दौरान ने सँस्था के संरक्षक भगवानू नायक ने कहा कोरोना मुक्त होने का एकमात्र बचाव और उपाय हम सबके सामने वैक्सीन है । वैक्सीन के प्रति भय और भ्रम को तोड़कर वेक्सीन लगाना है, कोरोना को भगाना है और स्वस्थ समाज का स्थापना करना है।
महामंत्री आशीष तांडी ने कहा वैक्सीनेशन से हम संक्रमित होने से बचेंगे और दूसरों को भी संक्रमित नहीं करेंगे इसलिए जरूरी है कि हम खुद भी वैक्सीन लगाएं, अपने परिवार के सदस्यों को भी वैक्सीन लगाकर देश और समाज को कोरोना मुक्त करने का सहभागी बने।
आज के इस मिशन एक मदद अभियान में प्रमुख रूप से अधिवक्ता भगवानू नायक, बंटी आशीष तांडी, पप्पू सागर , महेश बघेल,संतोष छत्ती, शशिराम तांडी, जयराम बाघ, लालेश्वर सिक्का, चायबति छुरा, देवकी तांडी आदि उपस्थित थे।
आशीष तांडी
महामंत्री
जनसेवा समाजिक संस्था

