कटनी जिला से रमेश कुमार पाण्डे की रिपोर्ट -
दिनांक 30 मई 20 21 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी के आदेश अनुसार एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी एसडीओपी महोदय स्लीमनाबाद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उमरिया पान गणेश विश्वकर्मा द्वारा अपने स्टाफ के साथ संपूर्ण थाना क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से लॉक डाउन का पालन शांतिपूर्वक कराया गया भ्रमण के दौरान बिना मास लगाए मिलने पर 20 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर ₹2000 समन शुल्क वसूल किया गया तथा कटनी पुलिस द्वारा चलाई जा रही संबल योजना के तहत गरीब व असहाय लोगों को भोजन सामग्री के पैकेट वितरण किए गए दौरान भ्रमण के शांति रही

