जबलपुर से जगदीप सिंह अरोरा व दिनेश घनघोरिया की रिपोर्ट -
![]() |
| कलेक्टर कर्मवीर शर्मा जबलपुर |
कलेक्टर ने बैठक में कहा कि कोरोना कफ्र्यू के प्रतिबंधों से दी जाने वाली छूटों के दौरान भीड़ एकत्र न होने देना प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती होगी। इससे निपटने के लिए अभी से प्लानिंग करनी होगी, सभी जरूरी व्यवस्थायें सुनिश्चित करनी और बेहतर प्रबंधन भी करना होगा। इसके साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग एवं फेस मास्क लगाने के नियम का सख्ती से पालन कराना होगा। इस मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनानी होगी तथा उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करनी होगी।
श्री शर्मा ने कहा कि अनलॉक के शुरूआती चरण में उन वार्डों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी जहां अभी भी कोरोना के एक्टिव केस ज्यादा हैं और नये कोरोना मरीज भी तुलनात्मक रूप में ज्यादा आ रहे हैं बैठक में कलेक्टर ने शहर में कोरोना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा भी की। उन्होंने अनलॉक की प्रक्रिया के मद्देनजर कंटेनमेंट क्षेत्रों का पुन: निर्धारण करने के निर्देश भी बैठक में दिये। श्री शर्मा ने कोरोना के नये प्रकरणों में पॉजिटिव मरीजों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट करने के निर्देश भी बैठक में दिये।

