जबलपुर से जगदीप सिंह अरोरा व दिनेश घनघोरिया की रिपोर्ट
ब्लैक फंगस के 18 जिलों से पहुंच रहे मरीज बिना कोरोना के भी मिले लक्षण
जबलपुर संभाग के अलावा अन्य संभाग से पहुंच रहे हैं मरीज
कोरोना होने के बाद शहर के साथ ही आसपास के जिलों में भी ब्लैक फंगस के मरीज मिल रहे हैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में मयूकर माईकोशिश यूनिट में करीब 18 जिलों के पीड़ित व्यक्ति हैं अभी तक मिले ब्लैक फंगस के मरीजों में 75% से ज्यादा दूसरे जिलों से उपचार के लिए शहर आए हैं दरअसल दूरदराज से आने वाले कई मरीजों में नाक से प्रवेश कर आंख की और बढ़ गया है जांच में देर होने और प्रारंभिक लक्षण के साथ उपचार नहीं मिलने पर अब पीड़ितों को सर्जरी की जरूरत पड़ रही है

