इंदौर से संतोष जैन की रिपोर्ट -
नकबजन बाल-अपचारी थाना खजराना की गिरफ्त में।
करीब 45,000-/- रूपये का चोरी गया माल बरामद।
बाल-अपचारी नशे का आदी, पूर्व से 03 चोरी के प्रकरण पंजीबद्ध।
शहर में बढ़ती चोरियों की रोकथाम हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक जिला इंदौर (शहर) मनीष कपुरिया द्वारा इसपर रोकथाम व आवश्यक कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश दिए गए। जिसके तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आशुतोष बागरी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) (जौन-2) राजेश रघुवंशी व नगर पुलिस अधीक्षक खजराना अनिल सिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना खजराना द्वारा चोरी गये मशरूका कीमती लगभग 45,000-/- के साथ बाल-अपचारी को गिरफ्त में लिया गया।
घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17 मई 2021 को फरियादी मोहम्मद चंगेज खान पिता सईद खान निवासी 30/1, हाजी कॉलोनी खजराना इंदौर द्वारा थाना पर उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि वह सिविल इंजीनियर है तथा दिनांक 9 मई 2021 को वह अपने घर पर ताला लगाकर ईद का त्यौहार बनाने उनके माता-पिता के घर धार चले गए थे। दिनांक 17 मई 2021 को उनके द्वारा अपने घर की साफ सफाई का काम करने वाली महिला को फोन कर बोला कि वह इंदौर आ रहे हैं तो था वह साफ सफाई करने आ जाएं तो काम वाली महिला द्वारा बताया कि उनके घर का दरवाजा खुला है। उनके द्वारा सास-ससुर को फोन किया तथा वह भी घर इंदौर आया तो देखा घर का मेन दरवाजा पर लगा हुआ ताला टूटा हुआ था तथा दरवाजा खुला हुआ था। सामान चेक करते एक एल.ई.डी क्रोमा कंपनी की, हाथ घड़ी व अन्य सामान कोई अज्ञात बदमाश ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गया है। उक्त पर से अज्ञात आरोपी के विरूध धारा 457,380 भादवी का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा मुखबिर मामुर किये गये।
इसी तारतम्य में मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की पर एक बालक नाहरशाह वली दरगाह के पास में मोबाइल बेचने की फिराक में खड़ा है, जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर उक्त मोबाइल चोरी का होना बताया गया तथा घटना स्वीकार की। 16 वर्षिय बाल-अपचारी की निशानदेही पर मोटरोला कंपनी का मोबाइल, एल.ई.डी क्रोमा कंपनी 34 इंच, हाथ घड़ी फॉसिल कंपनी, हार्ड डिस्क व पायल कीमती लगभग 45,000-/- रूपये के विधिवत जप्त किया गया।
अपचारी बालक नशे का आदी हैं, जिसके विरूध पुर्व मे भी चोरी के 03 प्रकरण थाना खजराना पर पन्जिबध हैं। अपचारी बालक के विरूध विधिक कार्यवाही पुर्ण कर किशोर न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में प्रभारी खजराना दिनेश वर्मा, स.उ.नि राकेश चौहान, आरक्षक जिशान व आरक्षक विनोद की सराहनीय भुमिका रही।

