करकबेल से तनिश जैन की रिपोर्ट -
कोरोना बीमारी क्षेत्र के गांव-गांव तक तेजी से फैल रही है एवं इस ओर जिला कलेक्टर का ध्यान क्यों नहीं जा रहा है ।डॉक्टरों की व्यवस्था करकबेल स्वास्थ्य केंद्र में क्यों नहीं की जा रही है।
माननीय जिला कलेक्टर महोदय द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करकबेल का निरीक्षण क्यों नहीं किया गया बीते 2 माह से कोरोना महामारी गांव-गांव तक फैल रही है एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैं ना तो डॉक्टर हैं ना तो कोई भी प्रकार की जांच नहीं हो पा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करकबेल मे पूरा स्टॉप भी उपलब्ध नहीं है।
