जबलपुर से संतोषजैन व गजेंद्र सिंह की रिपोर्ट -
सीरम से भी मांगी जानकारी विभाग की जांच में जुटा
गोलमाल की आशंका
सीरम की वैक्सीन आपूर्ति सूची में नाम असल में अस्पताल ही नहीं
कोरोना वैक्सीन की डोज निजी अस्पताल में जल्द उपलब्ध होने की तैयारी के बीच बड़ा गोलमाल उजागर हुआ है शहर में जिस अस्पताल के नाम पर कोवीशीलड की 10000 डोज खरीदी गई है वह जिले में है कि नहीं इस बात का पता तब चला जब सिरम इंस्टीट्यूट ने प्रदेश में उन निजी अस्पताल के नाम की सूची जारी की जिन्हें कोविड-19 की आपूर्ति की जानी है इसमें जबलपुर के हेल्थ केयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड के नाम से 10,000 व्यक्ति का खरीदी ऑर्डर किया गया है इनकी आपूर्ति से पहले स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ केयर इंस्टीट्यूट के बारे में छानबीन की जांच में इस नाम का कोई अस्पताल रिकॉर्ड में पंजीकृत ही नहीं मिला इससे वैक्सीन खरीद में गड़बड़ी आशंका बन गई है

