अबुलैस अंसारी की रिपोर्ट -
महराजगंज।जिले का 19 वां थाने का दर्जा प्राप्त थाना सिन्दुरीया का कल देर शाम पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने औचक निरीक्षण किया।इस दौरान एसपी प्रदीप गुप्ता ने थानाध्यक्ष अजीत कुमार को आपरेशन तमंचा के विषय मे पूछ ताछ किया और जबरजस्त फटकार लगाई।
एसपी ने थाने के निर्माणाधीन मकान को बनाने के लिए कड़े निर्देश दिए जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही।
इसके साथ ही स्वयं अधूरे निर्माण को देखा।उन्होंने वर्तमान थाने की जमीन के विषय मे भी पूछताछ किया।श्री गुप्ता ने थानाध्यक्ष को लंबित पड़े मुकदमे को अतिशीघ्र निपटाने के कडा निर्देश दिया।एसपी ने भूमि से संबंधित मामले को प्राथमिकता एवं शीघ्रातिशीघ्र निपटाने की बात कही।इस दौरान थाने के सभी स्टाफ सक्रिय नजर आए।
पुलिस अधीक्षक ने आपरेशन तमंचा को लेकर उपनिरीक्षकों के साथ बैठक न करने पर थानेदार को फटकार लगाई और त्वरित बैठक कर आपरेशन तमंचा के क्रम में कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा ।
भारत रक्षक न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक निरीक्षण के दौरान एसपी प्रदीप गुप्ता ने कार्यालय, निर्माणाधीन बैरक का निरीक्षण किया। साथ ही मेस व बैरकों सहित थाना परिसर को साफ व स्वच्छ बनाये रखने का निर्देश भी दिया। उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कहा की थाने पर आये सभी फरियादियों के फ़रियाद का जल्द ही निस्तारण करें।
आये दिन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहे और छोटी से छोटी जानकारी मिलते ही त्वरित कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष अजित कुमार, उप निरीक्षक ओम प्रकाश गुप्ता, मिठौरा चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव, चिउटहा चौकी प्रभारी अरुण कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, राजेन्द्र यादव, दुर्गेश गिरी, मनोज पाल, अजित यादव, संदीप कुमार, विष्णु दयाल सिंह व हरिओम यादव सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

