नई दिल्ली से संतोष जैन व इंद्रजीत कोष्टा की रिपोर्ट
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक 23 मई को आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ चर्चा और उनसे प्राप्त सुझावों पर विचार करने के पश्चात मंगलवार को सुबह 11 बजे 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर घोषणा करने वाले थे। किंतु तबीयत खराब होने की वजह से यह संभव नहीं हो पाया और उनको इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। हालांकि, शाम साढ़े पांच बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर उसमें परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय ले लिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री पीयूष गोयल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर, सीबीएसई के चेयरमैन और शिक्षा मंत्री के दोनों सचिव, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी बैठक भी मौजूद रहे।

