भोपाल से संतोष जैन की रिपोर्ट -
कोरोना की कारण टलता रहा
जिला प्रभारी मंत्रियों को अधिकार लंबे समय से प्रतिबंध हटाने का इंतजार
प्रदेश में 1 जुलाई से सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों के तबादले हो सकेंगे राज्य सरकार 1 से 31 जुलाई तक तबादलों से प्रतिबंध हटाने जा रही है तबादलों से पाबंदी हटाने का ऐलान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान किया उन्होंने कहा पिछले साल और इस साल मैंने तय किया था कि प्रशासनिक और मानवीय आधार पर कुछ स्थानांतरण जरूरी है लेकिन कोरोना के कारण प्रतिबंध नहीं हटाया जा सका अब कोरोना काबू में है तो यह प्रतिबंध हटाया जा सकता है इसलिए हमने तय किया है कि 1 से 31 जुलाई के बीच प्रशासनिक आधार या संवेदनशील मानवीय आधार पर स्थानांतरण किए जा सकेंगे

