उमरिया से नीरज यादव की रिपोर्ट -
तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मौत, देर से उठाया शव
वन विभाग के गश्ती दल की सुस्ती में फिर एक बाघ शावक की जान ले ली कमजोर पेट्रोलिंग की वजह से यहां हाईवे से तेज रफ्तार बाहन निकलते हैं जो वन्य प्राणियों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं घुनघुटी वन परिक्षेत्र के नेशनल हाईवे 43 पर रात वाहन की टक्कर से एक बाघ शावक की मौत हो गई स्थानीय लोगों ने सड़क पर बाघ शावक को देखकर वन विभाग को सूचना दी प्रथम दृष्टया अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होने की बात सामने आई है

