सिहोरा से संदीप राही राकेश पटेल व सौरव मिश्रा की रिपोर्ट
गोसलपुर के बंधा रोड गांव में बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने एक किसान को कट्टा अडायाऔर उससे ₹300000 लूट लिए आरोपियों ने रविवार रात वारदात को अंजाम दिया लेकिन पुलिस ने जांच का हवाला देकर मंगलवार रात अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया पुलिस ने बताया कि ग्राम बंधा निवासी विवेक तिवारी ने भांजे रूपेश दुबे की जमीन स्थिति में सिकमी़ ली है वहां गेहूं की फसल बिकने के बाद रकम रूपेश के अकाउंट में आई रविवार को विवेक वह रकम लेकर रुपेश के घर से लौट रहा था बंधा रोड पर बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उससे बैग में रखे ₹300000 लूट लिए
वैक्सीनेशन में युवा दिखा रहे उत्साह
शासकीय अस्पताल में बुधवार से 18 उम्र से अधिक वाले युवक-युवतियों को वैक्सीनेशन प्रारंभ हुआ शुभारंभ के समय डॉक्टर गायकवाड ने बताया कि प्रथम दिवस कुल ढाई सौ दोज लगना है जिसमें 200 ऑफलाइन सपार्ट पंजीयन एवं 50 ऑनलाइन बुक करने पर लगाए जाएंगे भगवान भोले शंकर का पूजन भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजमणि पटेल मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल महामंत्री धर्मेंद्र सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश जैन महामंत्री अमित सिंह अनिल चौधरी जनपद सदस्य मनीष पटेल एवं अर्पित चौबे भी उपस्थित थे


