
जबलपुर से राजेश बुनकर व मनोहर सेन की रिपोर्ट -
पाटन स्थित कृषि उपज मंडी में मंडी समिति द्वारा किसानों से वसूली का मामला सामने आया है किसान अपनी उपज बेचने के लिए जो वाहन मंडी परिसर में लाते हैं उनके लिए ₹10 लिए जा रहे हैं जबकि ₹5 शुल्क निर्धारित किया गया है जो रसीद किसानों को दी जाती है उसमें शुल्क कहीं पर भी नहीं लिखा है नीलामी के बाद उपज की तुलाई ₹4 बोरी निर्धारित है उसके लिए भी ₹5 लिए जा रहे हैं किसानों ने मंडी प्रशासन पर आरोप लगाया है कि मंडी अधिकारी जबरन मंडी शुल्क के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं किसान राजकुमार सिंह मंडल अध्यक्ष के साथ अमित पटेल विशाल सिंह और अन्य किसान पूरे मामले को लेकर मंडी सचिव के पास पहुंचे और तुरंत कार्रवाई की बात कही इस संबंध में मंडी सचिव सुनील पांडे का कहना है कि किसानों द्वारा ₹10 शुल्क की शिकायतें सामने आई है जो कि गलत है जिस पर तुरंत कार्रवाई की गई है किसानों को किसी भी प्रकार से परेशान नहीं किया जाएगा