पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये सभी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर उतर/ यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री एम.पी. प्रजापति के नेतृत्व में थाना खमरिया की गठित टीम को जुआ खेल रहे 7 जुआडियो से 14 हजार 100 रूपये जप्त करने में सफलता हासिल हुई है।
थाना प्रभारी खमरिया सुश्री निरूपा पाण्डे ने बताया कि आज दिनाॅक 20-6-21 को शाम 7 बजे विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि टाईप 1 खमरिया के क्वाटर न. 19/7 में कुछ जुआडी एकट्ठा होकर ताश पत्तों पर रूपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हेै। सूचना पर सहायक उप निरीक्षक विनोद पटेल, असवंत सिंह, आरक्षक नीलकंठ पटेल, अनिरूद्ध बघेल, तिलक सिंह, आशीष यादव, शिवप्रसाद के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से घेरांबंदी कर दबिश देते हुये जंुआ खेल रहे रामकुमार मेहरा उम्र 50 वर्ष निवासी अनमोल कालोनी खमरिया , महेश प्रजापति उम्र 35 वर्ष निवासी टाईप 1 , सनी सोनी उम्र 28 वर्ष निवासी तिघरा खमरिया, सतीष यादव उम्र 35 वर्ष निवासी उमरिया, शैलेष मिश्रा उम्र 38 वर्ष निवासी तिघरा, संतोष कुमार धुर्वे उम्र 51 वर्ष निवासी घाना, विजय लखेरा उम्र 54 वर्ष निवासी घाना को जंुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडा गया कब्जे एवं फड से 14 हजार 100 रूपये एवं ताश के 52 पत्ते जप्त करते हुये थाना खमरिया में जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत काय्र्रवाही की गयी है।

