जबलपुर से इंद्रजीत कोष्टा की रिपोर्ट -
भोजन की गंभीर समस्या से जूझ रहे राजीव गांधी नगर माड़ोताल क्षेत्र में गरीब परिवारों को अन्न का वितरण किया गया यह वितरण ऐसे गरीब जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना अभियान समिति के प्रदेश महासचिव संतोष जैन व समिति के द्वारा किया गया जिनके पास राशन कार्ड नहीं था और ना ही उनके पास शासन से अस्थाई राशन पर्ची भी थी जिसकी वजह से वह राशन को लेकर परेशान थे इनमें से कई परिवारों ने दफ्तरों में पहुंचकर पर्ची की मांग भी की थी मौके पर राशन वितरित करने के साथ प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना अभियान समिति के प्रदेश महासचिव संतोष जैन ने ना केवल भोजन के पैकेट वितरित किए बल्कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी व मध्य प्रदेश शासन के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा देश व प्रदेश की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में लोगों को जानकारी दी व केंद्र शासन की योजनाओं की नीतियों से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक कार्य कराने का आश्वासन भी दिया गया इस कार्य में प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना समिति के प्रदेश महासचिव संतोष जैन, इंद्रजीत कोष्टा, गौरव सोनी, संजय चौबे, शारदा चक्रवर्ती, विवेक मिश्रा, ललित तिवारी, विक्की सराफ, रजनीश तिवारी, संगीता कोरी, मुकेश जैन, अजीत जैन, जेपी सिंह, आशीष अग्रवाल कोमल सिंह पटेल, कुलभूषण सिंह गौतम आदि का सहयोग प्राप्त रहा


