कुशीनगर अबुलैस अंसारी कुशीनगर की रिपोर्ट -
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर पर सोमवार को भारतीय वायु सेना का विशेष विमान बी- 737 लैंड किया। एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान के लैंण्ड होने पर शीघ्र उड़ान को लेकर शुभ संकेत माना जा रहा है।
कुशीनगर में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनकर उड़ान के लिए तैयार है लेकिन कोविड काल या अन्य कारणों से उड़ान नही हो पाया जिसका कुशीनगर वासी इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट पर दोपहर बाद वायु सेना का विमान बी- 737 उतरा। विमान में बैठे अधिकारियों ने करीब आधे घण्टे तक रुककर एयरपोर्ट की सुरक्षा परखी व अन्य जानकारी ली। उम्मीद की जा रही है कि कोरोना काल खत्म होने के साथ साथ इस एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू हो जाएगी। अब कुशीनगर के नागरिकों को लम्बा इंतजार नहीं करना होगा। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा, एयरपोर्ट के अधिकारी गण व सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।


