जबलपुर से इंद्रजीत कोष्टा व गजेंद्र सिंह की रिपोर्ट -
सीओडी के पूर्व अरमोरर पुरुषोत्तम को बनाया गया मुख्य आरोपी
29 जुलाई 2018 को हुआ था खुलासा
सीओडी से ak-47 राइफल चोरी होने का सनसनीखेज मामला
शहर स्थित सेंट्रल आर्डिनेंस डिपो से ak-47 राइफल चोरी होने के मामले में एनआईए ने पटना स्थित विशेष न्यायालय में चार्जशीट पेश कर दी है इस मामले में कार्यरत पूर्व अरमोरर पुरुषोत्तम लाल रजक को मुख्य आरोपी बनाया गया है चार्जशीट के अनुसार पुरुषोत्तम रजक ने एके-47 के पार्टस चोरी किए थे और फिर उन्हें असंभल कर बिहार के मुंगेर बेची वहां से एके-47 नक्सलियों तक पहुंची चार्जशीट में 14 अन्य आरोपियों के खिलाफ भी आरोप हैं

