विदिशा से विनोद कुमार की रिपोर्ट -
सिरोंज। पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा शुक्रवार को सिरोंज मंे गणेश की अथाई स्थित उनके निवास पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व मंत्री के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की। उन्होंने पूर्व मंत्री के अनुज विधायक उमाकांत शर्मा और उनके परिजनों से आत्म संवेदना व्यक्त की। शुक्रवार को ही सागर सांसद राजबहादुर सिंह भी पूर्व मंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे। वहीं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव सुखप्रीत कौर, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सीमा सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सविता यादव, संघ के पूर्व प्रचारक एवं भाजपा नेता चेतन भार्गव, कुरवाई के पूर्व विधायक वीरसिंह पंवार, भाजपा नेता मनोज कटारे तथा विदिशा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्नालाल जैन भी पूर्व मंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए पहुंचे।

