चाकू से महिला के गले में हमला कर हत्या - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


चाकू से महिला के गले में हमला कर हत्या




जबलपुर से जगदीप सिंह अरोरा ब दिनेश घनघोरिया की रिपोर्ट -


👉थाना खमरिया अंतर्गत ग्राम घाना में चाकू से महिला के गले में हमला कर हत्या

👉 घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा पहुंचे घटना स्थल

👉मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये आरोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु किया आदेशित





थाना खमरिया में आज दिनांक 20-6-21 की की सुबह ग्राम घाना स्थित सम्मति कालोनी के खण्डहरनुमा मकान में एक महिला के मृत पडे होने की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी खमरिया सुश्री निरूपा पाण्डे हमराह स्टाफ के पहुची जहाॅ मुकेश चौधरी उम्र 32 वर्ष निवासी रविदास नगर नई बस्ती थाना रांझी ने बताया कि उसकी माॅ श्रीमति शीला बाई उम्र 50 वर्ष पिछले 3 वर्षेां से ग्राम घाना में पुराने खाली मकान की छत पर बने कमरे मे रहती थी जो पन्नी, कबाड बीन कर जीवन यापन करती थी। आज सुबह 8-30 बजे उसेक मोबाईल पर हमीद भाईजान ने फोन कर बताया कि तुम्हारी माॅ की मृत्यु हो गयी है, सूचना मिलने पर वह तुरंत पहुंचा पुराने खाली मकान की छत पर स्थित कमरे के अंदर उसकी माॅ श्रीमति शीला बाई बिस्तर मे मृत पड़ी थी, माॅ के गले मे घाव था खून निकला था, पास ही एक टूटी चाकू पड़ी दिख रही है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी माॅ के गले में चाकू से हमला कर उसकी माॅ की हत्या कर दी है।



घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री एम.पी. प्रजापति एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल तथा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) भी स्वयं मौके पर पहुंचे।




वरिष्ठ अधिकारियों एवं एफ.एस.एल. की डाॅ. सुनीता तिवारी की उपस्थति में घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुये पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये अज्ञात आरोपी के द्वारा चाकू से गले मे हमला कर हत्या करना पाये जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये आरोपी की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल एव नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री एम.पी. प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खमरिया सुश्री निरूपा पाण्डे के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी है।