कोरोनाकाल में कर्तव्य का निर्वहन करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले कर्मवीरों को जबलपुर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा सहित जबलपुर पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


कोरोनाकाल में कर्तव्य का निर्वहन करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले कर्मवीरों को जबलपुर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा सहित जबलपुर पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

जबलपुर से संतोष जैन भाई इंद्रजीत कोष्टा की रिपोर्ट - 


फ्रंट लाईन वर्कर पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ, नगर निगम के एैसे कर्मी जिन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुये कोरोना संक्रमित हो कर अपने प्राण गवाये हैं, के साथ साथ जिन लोगों को हमने कोरोना काल के दौरान खो दिया है, एैसे लोगों की आत्मा की शांति के लिये आज दिनाॅक 14-6-21 को प्रातः 11 बजे जबलपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यलय में एवं देहात के सभी थानों में 2 मिनिट का मौन रखकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री रोहित कशवानी (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेष सिंह बघेल, रक्षित निरीक्षक श्री सौरभ तिवारी की उपस्थिति में तथा शहर एवं देहात के थानों मे सम्बंधित राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों की उपस्थिति में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।