पानी निकासी की उचित व्यवस्था के लिए ग्रामीणों ने नगर पंचायत मनियर को दिया ज्ञापन - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


पानी निकासी की उचित व्यवस्था के लिए ग्रामीणों ने नगर पंचायत मनियर को दिया ज्ञापन

बलिया से पूजा ठाकुर की रिपोर्ट -

नगर पंचायत मनियर को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त है। लेकिन आज इस नगर पंचायत की बजह से ग्राम सभा सरवार ककरघट्टी के एक पुरवा नावट नंबर 2 बारिश के समय प्रभावित होता है। इस पुरवा के लोग जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण जल जमाव की समस्या से जूझते हैं। जिसके लिए ग्राम पंचायत के लोगों ने कई बार डीएम और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर शिकायत भी की है ।

जलजमाव तथा जलनिकासी की समस्या से ग्राम सभासरवार ककरघट्टी के नावट नम्बर 2 के लोगों में रोष व्याप्त है ।

पिछले लगभग कई वर्षों से लगातार समुचित जल निकासी की व्यवस्था ना होने और नगरपंचायत मनियर के भारी मात्रा में पानी आने से लोगों के घरों तक गंदा पानी बरसात के मौसम में पहुंच जाता है।

घरो में लबालब पानी भरा रहने से लोगों को आने जाने में काफी असुविधा होती है लोग गाड़ी के टिव का इस्तेमाल कर बाहर आते है।

गंदा पानी पहुंचने से जहां दुर्गंध से लोगों को रहना मुश्किल हो जाता है वही कोविड-19 के दृष्टिगत संक्रामक बीमारियां फैलने का भी लोगों के अंदर भय बना रहता है। जिसको लेकर प्रधान प्रतिनिधि राम देव यादव एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य जेपी यादव के साथ स्थानीय महिलाएं ने नगर पंचायत मनियर के अधिकारियो को ज्ञापन दिया।

आपको बता दे कि बारिश के मौसम में यहां के लोगो ने उच्चाधिकारियों तक शिकायत की थी लेकिन इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। वहीं उपजिलाधिकारी बांसडीह ने भी इसका जायजा लिया था लेकिन कोई फायदा नही मिला , वही ग्रामीणों के कहना है कि अगर इसबार पानी निकासी की समुचित उपाय नही हुआ तो नगर पंचायत का पानी नही आने दिया जाएगा औऱ रोड़ जाम किया जाएगा।