जबलपुर से संतोष जैन व इंद्रजीत कोष्टा की रिपोर्ट -
बिना परीक्षा छात्रों से वसूल लिए तीन करोड़ रुपए अभिभावक लगा रहे शुल्क वापसी की गुहार
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा फार्म भरवा कर भरा खजाना
प्रश्न पत्र छपे ना उत्तर पुस्तिकाएं
40000 छात्रों ने भरे हैं परीक्षा फार्म
लॉकडाउन में जैसे-तैसे की व्यवस्था
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा के नाम पर छात्रों से परीक्षा फार्म भरवा कर अपना खजाना भर लिया है करीब 4 करोड़ रुपए जबलपुर जिले के छात्रों से लिए गए हैं अब परीक्षाएं रद्द होने के बाद फीस वापस मांगने का मुद्दा गरमा गया है जिले में प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र और उनके अभिभावक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में परीक्षा फीस वापस करने की गुहार लगा रही है अधिकारी इस संबंध में कुछ भी कहने से बचते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल से संपर्क करने की बात कर रहे हैं
कोरोना संक्रमण के चलते छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए परीक्षाएं निरस्त की गई है छात्रों की फीस वापस करने को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है इसका निर्णय मंडल को लेना है
इब्राहिम नंद संभागीय अधिकारी माध्यमिक शिक्षा मंडल जबलपुर

