
जबलपुर से गजेंद्र सिंह व दिनेश घनघोरिया की रिपोर्ट -
रेलवे में पार्सल लीज ठेकेदारों की मिलीभगत से अवैध माल ढुलाई हो रही है रविवार को आरपीएफ ने मुख्य स्टेशन के प्लेटफार्म में लोडिंग के लिए रखे पान मसाला के पैकेट संदिग्ध होने पर जांच की आरपीएफ ने पर पार्सल ठेकेदार देव कुमार के सामने पार्सल खोल कर जांच की गई इसमें पान मसाला नाम से बुक 16 पैकेट में दो तमाखू के निकले इस पर मुख्य पार्सल प्रवेशक और माल बुक करने वाले कारोबारी को बुलाकर पूछताछ की गई तंबाखू वाराणसी के लिए बुक था आरपीएफ ने गलत तरीके से माल भेजने के लिए बुकिंग करने पर कारोबारी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है