जबलपुर से सिद्धार्थ जैन व कुलभूषण सिंह गौतम की रिपोर्ट -
थाना गढ़ाः- अपराध क्रमांक- 623/2021 धारा- 147,148,149,323,324,307,302,34 भादवि व धारा 25 आम््र्स एक्ट
गिरफ्तार आरोपीः -
1. सचिन चक्रवर्ती पिता संतोष चक्रवर्ती उम्र 26 वर्ष निवासी कुम्हार मोहल्ला, गौतम मढिया के पास, थाना गढा
2. करण चक्रवर्ती पिता बाबूलाल चक्रवर्ती उम्र 21 वर्ष निवासी कुम्हार मोहल्ला, गौतम मढिया के पास, थाना गढा
3. दयाशंकर उर्फ अम्मू चक्रवर्ती पिता संतोष चक्रवर्ती उम्र 29 वर्ष निवासी कुम्हार मोहल्ला, गौतम मढिया के पास, थाना गढा
4. गोपाल चक्रवर्ती पिता सूरज प्रसाद चक्रवर्ती उम्र 40 वर्ष निवासी कुम्हार मोहल्ला, गौतम मढिया के पास, थाना गढा
5. संतोष चक्रवर्ती पिता सूरज प्रसाद चक्रवर्ती उम्र 50 वर्ष निवासी कुम्हार मोहल्ला, गौतम मढिया के पास, थाना गढा
6. नितिन चक्रवर्ती पिता बाबूलाल चक्रवर्ती उम्र 24 निवासी कुम्हार मोहल्ला, गौतम मढिया के पास, थाना गढा
जप्तीः - घटनास्थल नउआ नाला से घटना में प्रयुक्त एक तलवार व एक बेसबाल का टूटा हुया डंडा व एक क्रांकीट का पत्थर तथा आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियार एक तलवार, एक बेसबाल का डंडा, एक लोहे की राड व एक लाठी जप्त।
घटना का विवरण - थाना गढा अंतर्गत दिनांक 6.6.21 की रात्रि में नउआ नाला गौतम मढिया के पास झगड़ा होने एंव झगड़े में विवेक झारिया नाम के युवक की मृत्यु होने की सूचना पर थाना गढा प्रभारी श्री राकेश तिवारी तत्काल हमराह स्टाफ को लेकर पंहुचे, परम मैरिज गार्डन के सामने रोड पर एक युवक मृत हालत में पड़ा मिला, लोगों की काफी भीड थी, रोहित झारिया उम्र 21 वर्ष निवासी शारदा चैक पीली बिल्डिंग के पास ने बताया कि वह टेक्निशियन का कार्य करता है। रात 11.00 बजे अपने घर पर था तभी उसके दोस्त रोहित चक्रवर्ती का फोन आया जिसने बताया कि तुम्हारे भाई विवेक चक्रवर्ती को परम मैरीज गार्डन के सामने रोड पर सचिन चक्रवर्ती, नितिन चक्रवर्ती, गोपाल चक्रवर्ती, करन चक्रवर्ती, रंजीत चक्रवर्ती, विक्की उर्फ अरूण चक्रवर्ती, तरूण चक्रवर्ती, अम्मू एंव अन्य लोग मिलकर पुराने विवाद को लेकर तलवार और बेसबाल के डण्डे से मार रहे है विवेक झारिया के साथ में नितिन चक्रवर्ती, वैभव पटेल, आकाश पटेल, रंजीत उर्फ मंगल सिंह राजपूत और सुनील गुर्जर व अन्य लोग जो साथ में लड़ रहे है, सभी एक दुसरे को तलवार एंव बेसबाॅल के डण्डे तथा पत्थर से मार रहे है, तुम्हारे भाई विवेक झारिया को सचिन चक्रवर्ती व गोपाल चक्रवर्ती तथा अन्य एक-दो लोगों ने तलवार से शरीर में कई जगह मारा है एंव उसके साथियों में नितिन चक्रवर्ती, करन चक्रवर्ती, रंजीत चक्रवर्ती, अरूण चक्रवर्ती, तरूण चक्रवर्ती, अम्मू एंव अन्य लोगों ने बेस बाॅल के डण्डे व पत्थर से मारा है, जिससे तुम्हारा भाई अत्यधिक घायल अवस्था में रोड पर पड़ा है। अन्य लोगो को भी चोटे आयी जो इलाज के लिये चले गये है। सचिन चक्रवर्ती व उसके साथी भाग गये है। जल्दी आ जाओ तो वह तुरंत दुर्गेश झारिया के साथ जो उसके घर पास ही रहता है को लेकर नउआ नाला पंहुचा तो देखा कि उसका भाई विवेक झारिया खून से लथपथ मृत पड़ा हुआ था, उसके शरीर पर तलवार से काफी चोट आयी थी, तलवार व वेशबाल का डण्डा भी बाजू मे पड़ा हुआ है। घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
घटना की जानकारी लगते ही तत्काल पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (दक्षिण) श्री गोपाल खांडेल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय /नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा श्री तुषार सिंह, नगर पुलिस गोरखपुर श्री आलोक शर्मा मौके पर पहुंचे, सूचना पर पहुंची एफएसएल अधिकारी डॉ नीता जैन की उपस्थिति में घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए विवेक झारिया उम्र 19 वर्ष के शव को पीएम हेतु भिजवाते हुए आरोपियों के विरुद्ध धारा 147, 148,149, 323, 324, 307, 302, 34 भा.द.वि. एवं 25 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी गढा श्री राकेश तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।
गठित टीम के द्वारा पतासाजी कर संभावित स्थानों पर दबिश देते हुये आपसी रंजिश को लेकर तलवार एवं बेस बाल के डण्डे तथा राॅड से हमला कर हत्या करने वाले सचिन चक्रवर्ती, नितिन चक्रवर्ती, गोपाल चक्रवर्ती, करन चक्रवर्ती, , तरूण चक्रवर्ती, अम्मू, संतोष चक्रवर्ती की विधिवत गिरफ्तारी की गयी है, वहीं 2 आरोपी रंजीत चक्रवर्ती एवं अरूण चक्रवर्ती मेडिकल कालेज मे उपचारार्थ भर्ती हैं, जिनकी डिस्चार्ज होते ही गिरफ्तारी की जायेगी। आरोपियों की निगरानी हेतु मेडिकल कालेज में अधिकारी/कर्मचारी लगाये गये हैं।
उल्लेखनीय भूमिका - 7 आरोपियो को सरगर्मी से तलाश कर गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी गढा श्री राकेश कुमार तिवारी, उप निरीक्षक बृजेन्द्र तिवारी, नीलेश पोर्ते, प्रशांत शुक्ला, प्रधान आरक्षक जगदीश, आरक्षक अश्विनी, सचिन, अरूण, नीरज सेन, राजेश्वर, तथा साईबर सेल के आरक्षक नवनीत. की सराहनीय भूमिका रही ।


