घर घर साधना घर घर पौधा" अभियान का शानदार शंखनाद किया - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


घर घर साधना घर घर पौधा" अभियान का शानदार शंखनाद किया


देवेंद्र चौधरी संवाददाता विधानसभा निवास -

अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में गुरूपूर्णिमा महापर्व 24 जुलाई अवधि तक न्युनतम 1–1 पौधा लगाने का संकल्प लिया.....


घर घर साधना घर घर पौधा" अभियान का शानदार शंखनाद किया


निवास :– अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में इस वर्ष युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार मंडला की सक्रिय बहनों ने आज अपने संपर्क क्षेत्र मे 108 से अधिक  घरों मे यज्ञ संपन कराया व उन्ही घरों मे गुरूपूर्णिमा महापर्व 24 जुलाई की अवधि तक न्युनतम 1पौधा संरिक्षत कराने का संकल्प देकर  "घर घर साधना घर घर पौधा" अभियान का शानदार शंखनाद किया,आज के कार्यक्रम मे श्रीमति कविता शुक्ला ,श्रीमति शिखा सोनी ,श्रीमति सीमा अग्रवाल , श्रीमति शशी कछवाहा ,श्रीमति सरिता अग्निहोत्री ,श्रीमति सत्या रोहरा ने कोविड 19 के निर्देशों का पालन कर संचार माध्यमों से अपने संपर्क के घरों मे कार्यक्रम संपन कराने मे अपना सहयोग प्रदान कर पर्यावरण पर्यावरण एवं वातावरण परिशोधन का संदेश  दिया सकारात्मकता की ओर अग्रसर हो रहे : संदीप साहू  ने बताया कि आध्यात्मिक जीवन के तीन आधार निर्धारित हैं, उपासना, साधना एवं आराधना। इसी मार्ग पर चलकर साधक अपने मानव जीवन के उद्देश्यों को प्राप्त कर सफलता की ऊंचाइयों को छू सकता है। इस उद्देश्य को लेकर लोग यज्ञ में आहुति डालकर लोक कल्याण की कामना करते हुए एक-एक बुराई छोड़ने का संकल्प ले रहे हैं। लोग नकारात्मकता को छोड़ सकारात्मकता की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इस आयोजन से लोगों के मन में खुशी और उत्साह है। साथ ही संगठन से जुड़कर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दे रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिए लोगों में जागरुकता आ रही है। लोग अब पौधारोपण पर अधिक जोर दे रहे हैं। ताकि अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण किया जा सकें। वटवृक्ष दे वरदान से लोगों में काफी जागरुकता आई। लोगों ने अभियान से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में पौधा का रोपण किया। पौधारोपण को लेकर लोगों में जमकर उत्साह दिखा।