ध्यान से ,कही कटनी पुलिस की तीसरी आंख आप पर तो नही - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


ध्यान से ,कही कटनी पुलिस की तीसरी आंख आप पर तो नही

कटनी से पंकज गुप्ता व रमेश पांडे की रिपोर्ट -


लॉक डाउन के बाद शहर में बिना मास्क के घूमना कही आपको मुसीबत में ना डाल दे।

पुलिस अधीक्षक श्री मंयक अवस्थी , एक ओर तो कप्तान साहब ने पूरे लॉकडाउन में जरूरत मंदो को भोजन उपलब्ध कराया दूसरी ओर शहर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालो पर भी कड़ी कार्यवाही की। अब जिला पुलिस अधीक्षक श्री अवस्थी द्वारा लॉकडाउन के बाद शहर में बेफिक्र होकर घूमने वालो पर कार्यवाही करने के आदेश जिले के समस्त थानो को दिए गए

साथ ही साथ अब कटनी शहर की तीसरी आंख मतलब सीसीटीव्ही कैमरे से भी उनपर नजर रखी जा रही है । पुलिस अधीक्षक ने यातायात प्रभारी को निर्देशित किया कि शहर में बिना मास्क घूमने वालों पर कैमरे के मध्यम से निगरानी रखते हुए सख्त कार्यवाही की जाए। आदेश के पालन में शहर में बिना मास्क घूमने वाले वाहन चालकों को कटनी कंट्रोल रूम की तीसरी आंख यानी सीसीटीव्ही कैमरे से चिह्नित किया गया था उनपर आपदा प्रबंधन की विभिन्न धाराओं में चालान कर नोटिस भेजा गया। नियत समय पर नोटिस का चालान ना भरने पर माननीय न्यायालय द्वारा समन भी भेजा जा सकता है। कटनी यातायात प्रभारी द्वारा बताया गया कि पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश पर शहर में प्रतिदिन ऐसे वाहन चालकों पर निगाह रखी जायेगी तथा किसी भी परिस्थिति में उन्हें बक्शा नही जाएगा।