तेंदूखेड़ा से बलराम नामदेव और राजकुमार सिंह की रिपोर्ट
तेंदूखेडा शनिवार के दोपहर लगभग एक बजे रहस्यमय ढंग से गुम हुई 8 वर्षीय बालिका का शव घर के बाजू से ही एक पडोसी के निवास पर भूसे के ढैर में मृत अवस्था में मिली है मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक के साथ बडी संख्या में पुलिस बल तैनात है,
गौरतलब रहे कि शनिवार के दोपहर 12 बजे बालिका के माता पिता वैक्सीन सेंटर पर वैक्सीन लगवाने के लिए गये हुए थे उसी समय उक्त बालिका पडोस के अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी की अचानक गुम हो गयी थी परिवार के लोगों ने पडोस में देखासुनी की गई, लेकिन पता नहीं चल पा रहा है,


