संवाददाता गजेंद्र सिंह और जगदीप सिंह अरोरा की रिपोर्ट -
हम फाउण्डेशन बरगी ग्रामीण शाखा का आज दिनांक 5 जून 2021 को गठन हुआ। राष्ट्रीय वित्त महामन्त्री डॉ अनूप तिवारी जी ने लेपिल पिन लगाकर शाखा अध्यक्ष के रूप में श्री कुलदीप सिंह लोधी , सचिव श्री सुरेंद्र सिंह एवम कोषाध्यक्ष श्री दिनेश पटेल की पदस्थापना की। प्रान्तीय महासचिव श्री जगदीश दुबे ने शपथ दिलाई। इस अवसरपर प्रदेश महामंत्री ( गतिविधि ) श्री अशोक सकरडे , प्रदेश सह सम्पर्क प्रमुख श्री राकेश त्रिवेदी , प्रान्तीय सम्पर्क प्रमुख श्री अशोक पाठक , प्रान्तीय समग्र ग्राम विकास संयोजक श्री अयोध्याप्रसाद सतनामी , जिला अध्यक्ष श्री मदन ठाकरे आदि सदस्य पदाधिकारियों सहित शाखा सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

