जबलपुर से जगदीप सिंह अरोरा व गजेंद्र सिंह की रिपोर्ट -
थाना गोरखपुर अप.क्र. 357/2021 धारा 323, 307, 302, 34 भा.द.वि.
गिरफ्तार आरोपी - विनय उर्फ विष्णु कुशवाहा पिता कमलेश कुशवाहा उम्र 33 वर्ष निवासी सांई नगर नया गांव रामपुर थाना गोरखपुर
जप्ती- घटना में प्रयुक्त एक चाईनीज चाकू
घटना का विवरण - थाना गोरखपुर अंतर्गत दिनांक 14-6-21 की रात में साई नंगर रामपुर में झगड़े होने की सूचना पर पहुंचंी पुलिस को पुष्पराज कुशवाहा उम्र 24 वर्ष , श्रीमति नीलम कुशवाहा उम्र 23 वर्ष, गोलू कुशवाहा उम्र 22 वर्ष श्रीमति रूचि उम्र 22 वर्ष तथा प्रतीक उम्र 5 वर्ष के घायल अवस्था में मिले जिन्हें डायल 100 वाहन द्वारा तत्काल मेडिकल कालेज भिजवाया गया, मेडिकल काॅलेज मंे गोलू कुशवाहा उम्र 22 वर्ष निवासी साईनगर रामपुर ने बताया कि वह माली का काम करता है दिनांक 14-6-21 की रात लगभग 10-45 बजे वह अपने घर के गेट में ताला लगाकर घर के अंदर खाना खाने बैठा था उसी समय हल्ला की आवाज सुनाई दी, बाहर देखा तो उसके घर की वाउण्ड्रीवाल कूद कर विनय कुशवाहा, राजा कुशवाहा एक अन्य लडके के साथ आ गये और उसे एवं उसकी पत्नी रूचि के साथ गाली गलौज करने लगे, पुराने विवाद पर उस पर राजा कुशवाहा ने लाठी से हमला किया, उसकी पत्नी रूची उसे बचाने दौड़ी तो जान से मारने की नियत से विनय ने चाकू से रूची पर हमला कर दिया तथा विनय ने बेटे प्रतीक पर भी चाकू से हमला कर दिया, रूचि को शरीर में कई जगह चाकू की चोटें लगी थी, वह उन लोगों केा पकड़ने के लिये बाहर दौड़ा तो हल्ला हो रहा था कि विनय और राजा चाकू से पुष्पराज और उसकी पत्नि नीलम पर हमला कर भाग गये हैं ।
मेडिकल कालेज में घायल नीलम कुशवाहा, गोलू कुशवाह, रूचि कुशवाहा को उपचार हेतु भर्ती कर लिया गया तथा पुष्पराज उर्फ विजय कुशवाहा उम्र 24 वर्ष निवासी साईनगर नयागांव रामपुर को मृत घोषित कर दिया, पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, सूचना पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री आलोक शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध गोपाल खाण्डेल पहुंचे।
वरिष्ठ अधिकारियों एवं एफ.एस.एल. टीम की उपस्थति में घटना स्थल का निरीक्षण करते हुये रिपोर्ट पर धारा 323, 307, 302, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये फरार तीनों आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध गोपाल खाण्डेल एवं, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री आलोक शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोरखपुर सुश्री सारिका पाण्डे के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी है।
वहीं दौरान उपचार के दिनाॅक 24-6-21 को श्रीमति नीलम कुशवाहा की मेडिकल कालेज मे मृत्यु हो गयी।
तीनों आरोपी घटना दिनाॅक से ही फरार थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु हर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी पकड़े न जाने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा फरार आरोपी विनय कुशवाहा, राजा कुशवाहा एवं रवि कुशवाह की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की उद्घोषणा की गयी।
दिनाॅक 29-6-21 की रात्रि मे फरार आरोपी राजा कुशवाहा पिता गोकुल उम्र 24 वर्ष निवासी कैलाशपुरी एवं रवि कुशवाहा पिता गंगाराम कुशवाहा उम्र 35 वर्ष निवासी हाथीताल कालोनी को गिरफ्तार किया गया था। फरार विनय कुशवाहा की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी।
दौरान तलाश के गठित टीम को उक्त प्रकरण मे फरार आरोपी विनय कुशवाहा के सम्बंध में विश्वसनीय मुखबिर से जानकारी मिली कि विनय उर्फ विष्णु कुशवाहा मुम्बई से वर्धा होते हुए उडीसा की ओर भागने की फिराक में है जो ट्रक क्रं. एमएच 04 जे.के. 3319 मे बैठकर नागपुर आ रहा है सूचना पर टीम द्वारा गोंधखैरी टोल प्लाजा में दबिश देते हुये इंतजार किया गया सूचना मुताबिक ट्रक क्रमंाक एमएच 04 जे.के. 3319 को टोल प्लाजा पर रोका, तलाशी लेने पर आरोपी विनय उर्फ विष्णु कुशवाहा पिता कमलेश कुशवाहा उम्र 33 वर्ष निवासी सांई नगर नया गांव रामपुर थाना गोरखपुर का ट्रक में बैठा मिला जिसे अभिरक्षा में लेते हुये थाने लाया गया जिसने अपने दो रिस्तेदारों रवि कंुशवाहा एवं राजा कुशवाहा के साथ घटना को अन्जाम देना स्वीकार किया, आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त चाईनीज चाकू जप्त करते हुये प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार करते हुये मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
उल्लेखनीय भूमिका -हत्या के प्रकरण मे 10 हजार रूपये के फरार ईनामी आरोपी को पकडने मे थाना प्रभारी गोरखपुर सुश्री सारिका पाण्डे के नेृतत्व में उप निरीक्षक कौशल किशोर समाधिया, सुमित मिश्रा, प्रधान आरक्षक राजेश, आरक्षक संजय सनोडिया, संतोष जाट, रत्नेश राय, एवं साईबर सेल के नवनीत की सराहनीय भूमिका रही।
