देवरिया से विशेष संवाददाता कालिका तिवारी -
देवरिया में एक करोड़ की संपत्तियों को डीएम के आदेश पर किया गया कुर्क, चंद्रशेखर यादव पर पुलिस रिकार्ड में हत्या की कोशिश करने सहित 11 मुकदमें हैं दर्ज।
देवरिया में जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने 11 संगीन मुकदमों में नामजद गैंगेस्टर की एक करोड़ चार हजार की संपत्ति को कुर्क कर लिया है। इस बदमाश ने जयराम की दुनिया से नोट कमाकर काम्पलेक्स का निर्माण करा लिया था। पुलिस की नजर से बचने के लिए कुछ दिन पहले उसे अपने भाई के नाम कर दिया था।
सदर कोतवाली के मेहड़ा पुरवा निवासी चंद्रशेखर यादव पर पुलिस रिकार्ड में हत्या की कोशिश करने सहित 11 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बदमाश पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। आरोपी ने गिरोह बना कर घटनाओं को अंजाम दिया करता था और धन अर्जित करता रहाता था
पुलिस से बचने के लिए इसने अपराध की दुनिया से धन कमाने के बाद अपने भाई जितेंद्र के नाम से सदर कोतवाली क्षेत्र देवरिया- हाटा मार्ग पर श्याम पैलेस के नाम से मैरिज हाल और काम्पलेक्स का निर्माण करा लिया ।
देवरिया जिलाधिकारी के आदेश पर सोमवार की दोपहर में सदर एसडीए सौरभ कुमार, सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी और कोतवाल राजू सिंह मौके पर पहुंचे। जहां पर आला अफसरों ने काम्लेक्स को कुर्क कर लिया। सीओ ने बताया कि एक करोड़ चार हजार की संपति कुर्क की गई है।
*अभी चार और गैंगेस्टर है पुलिस के निशाने पर हैं
गैंगेस्टरो की संपत्तिया को कुर्क करने की कार्रवाई पुलिस ने तेज कर दी है। पुलिस के निशान पर चार गैंगेस्टर है, जिनकी संपत्तियों को पुलिस शीघ्र कुर्क करने की कमर कस कर तैयारी में है। इसके लिए पुलिस ने जिलाधिकारी का पुलिस को आदेश का इंतजार है।
कोतवाली पुलिस ने चार बदमाशों की संपत्तियों का ब्योरा तैयार की है। इनके संपत्तियों को कुर्क करने के लिए इनका आपराधिक इतिहास आला अफसरों के सामने रखा गया है। सीओ ने बताया कि बहुत जल्द कुछ अन्य गैंगेस्टर की संपत्तियों को भी कुर्क किया जाएगा। ये बदमाशों ने समाज में अपना भय लोगो पैदा कर संपत्तियां जुटा ली है।


