देवास से नूर मोहम्मद शेख की रिपोर्ट
हाट पिपलिया में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) उज्जैन की बड़ी कार्यवाही।*
10 हज़ार की रिश्वत लेते तहसीलदार के कम्प्यूटर ऑपरेटर को पकड़ा।
शिकायतकर्ता गणेश जाट निवासी हाट पीपलिया ज़िला देवास ने EOW उज्जैन पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी को को शिकायत की थी कि ज़मीन नामांतरण के लिए हाट पीपलिया तहसील में कम्प्यूटर ऑपरेटर जो तहसीलदार के रीडर का काम भी देखता है के द्वारा १० हज़ार रिश्वत की माँग की जा रही है। शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए EOW निरीक्षक श्री अजय कैथवास द्वारा आरोपी सचिन विश्वकर्मा को मौक़े पर १० हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।


