सागर से पीयूष जैन की रिपोर्ट -
शासन की मंशा अनुसार सघन अभियान के अंतर्गत एवं कलेक्टर श्री दीपक सिंह के निर्देशानुसार संयुक्त संचालक कृषि बीएल मालवीय द्वारा गठित संभागीय दल द्वारा विकासखंड जैसीनगर मे उर्वरक एवम कीटनाशक दुकानो का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान सियावर ऑर्गेनिक कृषि सेवा केंद्र , राजपूत कृषि सेवा केंद्र , श्री कृष्णा कृषि सेवा केंद्र द्वारा रिकॉर्ड का संधारण नियमानुसार नहीं पाया गया अतः गठित दल द्वारा उक्त फर्मों पर उर्वरक एवं कीटनाशक अधिनियम में दिए गए प्रावधानों अनुसार प्रस्ताव उप संचालक कृषि को कार्यवाही हेतु अग्रेषित किए जा रहे हैं एवम संबंधित दुकानों से नमूने भी लिए गए नमूने अमानक पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त की कार्यवाही की जावेगी।
टीम मे जितेंद्र सिंह राजपूत सहायक संचालक अंकित रावत सहायक संचालक कृषि अनिल राय अनुविभागीय कृषि अधिकारी सागर, जीसी यादव वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी भूपेंद्र सिंह राजपूत तकनीक सहायक एसके जैन वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जैसीनगर केसी जैन ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे।

