सिवनी से जुनेद सानी व सुधीर बघेल की रिपोर्ट -
पेंच टाइगर रिजर्व के खवासा परीक्षेत्र अंतर्गत ग्राम आवरधानी में बीती रात घायल बाघ दिखा जो गर्दन झुका कर चल रहा है पेंच टाइगर रिजर्व के अनुसार बाघ के घायल होने की जानकारी के बाद शनिवार रविवार को हाथियों अधिकारियों और स्टाफ द्वारा तलाशी ली गई जिसमें बाघ रिपोर्ट के कैंपस में मिला बाघ को देखने पर अशक्त नजर आया इस पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी से चर्चा कर उसे बेहोश कर इलाज किया गया बाघ की फोटो का पेंच टाइगर रिजर्व के रिकॉर्ड में उपलब्ध फोटोस से मिलान करने पर पता चला कि यह बाघ 11नर बाघ है इसकी उम्र 17 वर्ष है टी11 की गर्दन के पास तेरा घाव कंधे एवं पुट्ठे आदि पर भी घाव हैं इससे लगता है किसी अन्य बाघ से लड़ाई में गर्दन पर चोट पहुंची है माह जून 2018 में भी इसकी अलीकट्टा के पास किसी बाघ की लड़ाई से घायल होने पर इलाज किया गया था