भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री माननीय मधुकर सांवले जी का जबलपुर प्रथम आगमन 13/07/21 मंगलवार को प्रातः 5 बजे ओवरनाइट एक्सप्रेस से आगमन हो रहा हैं | संघ के जिला मंत्री कृष्णकांत शर्मा ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि श्री सांवले जी जबलपुर में विश्राम गृह क्रमांक 02 के कक्ष क्रमांक 08 में रुकेगे | दिनभर विभिन्न संगठन के पदाधिकरियो से मुलाकात करेगे | दोपहर में 1 बजे नगर निगम में जिला पदाधिकारी तथा कार्यकारिणी के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होकर शाम को 4 बजे शक्ति भवन में बिजली विभाग के अधिअक्रियों के साथ बैठक करके रात्रि में 11 बजे ओवरनाइट एक्सप्रेस से भोपाल के लिए प्रस्थान करेगे |
भारतीय मजदूर संघ के अखिलेश श्रीवास्तव,अजय विश्वकर्मा,बसंत गोरे,रामकुमार सैय्याम,पवन देवक,कृष्णकांत शर्मा,अमित महरा,कमल किशोर तिवारी,घनश्याम चक्रवर्ती इत्यादि ने भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध सभी संघो के पदाधिकारी से निर्धारित समय पर उपस्थिति की अपील की हैं |
भवदीय
(कृष्णकांत शर्मा)
जिला-मंत्री
भारतीय मजदूर संघ जबलपुर
Mob-9179170303
