प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जबलपुर का 5 सूत्री मांगों को लेकर जिला अध्यक्ष को ज्ञापन - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जबलपुर का 5 सूत्री मांगों को लेकर जिला अध्यक्ष को ज्ञापन

 जबलपुर से इन्द्रजीत कोष्टा की रिपोर्ट -

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जबलपुर का 5 सूत्री मांगों को लेकर जिला अध्यक्ष को ज्ञापन। वर्तमान में जबलपुर के समस्त विद्यालय अत्यंत ही दयनीय स्थिति में है जिनको लेकर प्राइवेट स्कूल कुछ समस्याओं को लेकर आंदोलित हैं।

1. कोविड-19 के कारण विद्यालय निरंतर बंद हैं अतः नौवीं से 12वीं (हाई स्कूल / हाई सेकेंडरी )की मान्यता नवीनीकरण 2022-23 से 2025-26 तक का बिना निरीक्षण परीक्षण के किया जावे।

2. अनेक शासकीय विद्यालयों में बिना टीसी के अवैध रूप से प्रवेश दिया जा रहा है जिससे प्राइवेट स्कूल को आर्थिक हानि हो रही है जबकि डीपीआई पत्र क्रमांक/विद्या/पी./ की मान्यता 2020/2026 दिनांक 20-12-2020 का पालन जिला शिक्षा अधिकारी को अपेक्षित है।

3. आरटीई भुगतान में अनावश्यक रूप से जांच के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है जबकि शासन द्वारा ही आरटीई का भुगतान हो रहा है।

4. आरटीई का भुगतान 2018-19 से शेष है उनका अविलंब भुगतान कराया जाए, जिसे डीपीआई कार्यालय में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है।

5. कोविड-19 के कारण प्राइवेट स्कूल लगातार बंद है जिसके कारण अनेक स्कूलों को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है।

अतः स्कूल संचालक को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु संपत्ति कर बिजली बिल बैंक की किस्तें आदि में छूट प्रदान की जाए।

उपरोक्त समस्याओं के समाधान ना होने पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने आंदोलन को बाध्य होंगे ।

देवेंद्र विश्वकर्मा, राजीव सिंह, सुशील गुप्ता, नरेश बारी, पीटर जॉनसन, मनीष कश्यप, प्रवीण डोनाल्ड, संतोष पटेल, ठाकुर चरण सिंह, अनिल मिश्रा, अनिल सैन, डॉ विजय यादव, इंद्रजीत कोष्टा,  प्रशांत कोष्टा,  दीपक,  प्रिंस पटेल, रविशंकर साहू, हेमंत अरोरा, कमलेश कुशवाहा, अनूप दीक्षित, पुनीत सक्सेना, उमेश वर्मा, भूपेंद्र सिंह, सुनील जॉन, मनीषा पटेल, मंजू उमरे, ममता गुप्ता, करुणा मिश्रा, उषा वर्मा, अर्चना कुशवाहा, कुसुम लता तिवारी, चंचल, नीलम दहिया, मीना विश्वकर्मा, मोहम्मद, अनीस जॉन, मोहम्मद अली  मोहम्मद अयाज अंसारी, अमर सिंह चौधरी, संदीप शुक्ला, मनीष असाटी, अनिल सिंह, मनोज दुबे, अनिल वर्मा, एमपी शर्मा, श्वेता सोनी वंदना ठाकुर, डीके खरे, अनुराधा पांडे, अवधेश मिश्रा, मनीष चौरसिया ने उपस्थित होकर मांगो की अपील की है।