कुंडम से हुब्बीलाल चक्रवर्ती की रिपोर्ट -
ग्राम पंचायत अमझर में विधायक नंदनी मरावी एवं कुंडम अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र भी बांटे गए
कुंडम जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत अमझर में 100% कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्य संपन्न हुआ कुंडम तहसीलदार प्रदीप कौरव ने बताया कि अमझर ग्राम पंचायत में कुल वोटर लिस्ट से संख्या 1307 मे से 1142 व्यक्तियों को वैक्सीनेशन किया गया है और 165 व्यक्तियों में जैसे गर्भवती महिलाएं या मृत व्यक्ति और गंभीर बीमारी से ग्रसित वाले लोग शामिल नहीं है मुख्यालय की चौथी नंबर ग्राम पंचायत अमझर का लगा है और सिहोरा विधायक नंदनी मरावी द्वारा ग्राम पंचायत को सराहनीय कार्य कराने वालों को प्रमाण पत्र भी बांटे गए हैं तहसीलदार ने कहा हम सब की मेहनत रंग ले कर के आई है ग्राम पंचायत अमझर के लोग बड़े हर्ष हुए हैं इस अवसर पर नंदनी मरावी ने समस्त ग्राम वासियों को कहा है कि हमारी केंद्र सरकार प्रधानमंत्री भाई नरेंद्र मोदी ने बड़ी मशक्कत से बड़ी परेशानियों से 1 वर्ष में विजय हासिल किया है संजीवनी बूटी लेकर आए उन्हें हम कोटि-कोटि धन्यवाद देते हैं कोरोना वायरस की महामारी में केंद्र से लेकर मध्य प्रदेश सरकार और प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा रात दिन अपनी जान पर खेलकर हम सब को बचाने में लगे रहे उन सभी का आभार व्यक्त करते हैं इस कार्यक्रम में विधायक नंदनी मरावी जिला उपाध्यक्ष कमलेश साहू सांसद प्रतिनिधि सतीश अवस्थी मंडल अध्यक्ष राजेश साहू डॉ राजू साहू तहसीलदार प्रदीप कौरव बीएमओ डॉ सोनू शर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओमकार सिंह ठाकुर कुंडम थाना प्रभारी प्रताप सिंह मरकाम ग्राम पंचायत अमझर के सरपंच एवं सचिव सहित लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

