कटनी से रमेश कुमार पाण्डे की रिपोर्ट -
कटनी जिला - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरिया पान के बीएमओ सुनील पारशर ने बताया कि ग्राम पड़रिया खुर्द् दो रेश्वर कछार गांव छोटा हल्का इमलाई इन 5 ग्रामों में दिनांक 16 जून से 2 जुलाई तक लगातार राष्ट्रीय वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम हेतु एसपी 5% का स्प्रे ग्रामों में पूर्ण कराया जा रहा है साथ ही सभी को संबंधित ग्रामों में जन जागरूकता लाने हेतु प्रत्येक घरों में आशा द्वारा पंपलेट का वितरण भी कराया जा रहा है सभी को स्वास्थ्य शिक्षा जैसे कि हाउस ड्रम टंकी का पानी प्रति सप्ताह पुराना गिरा कर नया पानी भरे व रुके हुए पानी की निकासी बनवाएं मच्छरदानी का प्रयोग करें पूरी वाह के कपड़े पहने बुखार आने पर आरडीटी किट से मलेरिया की जांच कराएं यदि पॉजिटिव पाया जाता है तो मलेरिया का पूर्ण उपचार लेवे आदि विषयों पर स्वास्थ शिक्षा व्यक्तिगत एवं जनसमूह को दी जा रही है

