क्राईम ब्रांच एवं कटंगी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, 2 आरोपी 2 कट्टे एंव 2 कारतूस के साथ गिरफ्तार - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


क्राईम ब्रांच एवं कटंगी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, 2 आरोपी 2 कट्टे एंव 2 कारतूस के साथ गिरफ्तार


जबलपुर से मुकेश रघुवंशी व नीरज शर्मा की रिपोर्ट -


                 पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब एवं अवेैध हथियार की तस्करी  में लिप्त  लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

            आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दक्षिण/ अपराध श्री गोपाल खाण्डेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल तथा एस.डी.ओ.पी. पाटन  श्री  देवी सिह ठाकुर के मार्ग दर्शन में थाना कटंगी एवं क्राईम ब्रांच की टीम के द्वारा 2 आरोपियों को 2 कट्टा एंव 2 कारतूस के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।


           दिनांक  15-7-21 की रात्रि  में क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि धीरज तिवारी निवासी कैमोरी का पानी की टंकी के पास मेन रोड किनारे अवैध रूप से देशी कट्टा खोसे हुए  खड़ा है सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना कटंगी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिस दी गयी कैमोरी पानी की टंकी के पास रोड किनारे मुखबिर के बताये हुलिये के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम  धीरज तिवारी उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम जटवा थाना पाटन हाल पता ग्राम कैमोरी का बताया, तलाशी लेने पर कमर में सामने तरफ एक देशी कट्टा खोंसे मिला तथा जेब मे एक कारतूस रखे मिला। आरोपी से एक देशी कट्टा एंव कारतूस जप्त करते हुये उक्त देशी कट्टा एवं कारतूस के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी धीरज तिवारी ने बताया कि लगभग 8 माह पहले अनिल गोंड़ निवासी पोनिया को एक देशी कट्टा बेचना बताया, आरोपी को हमराह लेकर ग्राम पोनिया निवासी अनिल सिंह गोंड़ उम्र 35 वर्ष की तलाश की गयी जो कटंगी बस स्टेण्ड शौचालय के सामने खड़ा होना पता चलने पर दबिस देते हुये आरोपी अनिल ंिसंह गोंड़ निवासी पोनिया केा घेराबंदी कर पकड़ा गया, तलाशी लेने पर कमर मे एक देशी कट्टा तथा जेब मे एक कारतूस रखे मिला जिन्हें जप्त करते हुये दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना कटंगी मे प्रथक-प्रथक धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है।

 उल्लेखनीय भूमिका - आरोपियों को देशी कट्टा एंव कारतूस के साथ रंगे हाथ पकड़न मे थाना कटंगी उप निरीक्षक मिलन सिंह राजपूत, क्राईम बं्राच के सहायक उप निरीक्षक मृदुलेश शर्मा, प्रधान आरक्षक सत्यसेन, आरक्षक अनूप सिंह, रविसागर, मानस उपाध्याय, रूस्तम अली की सराहनीय भूमिका रही।