आज दिनांक 16/07/2021 को जबलपुर ज़िले के प्रभारी मंत्री एवं म प्र शासन के केबिनेट मंत्री माननीय गोपाल भार्गव जी को कर्मचारियों तथा श्रमिकों की समस्याओं को लेकर माननीय के गढ़ा कोटा सागर स्थित आवास पर भारतीय मज़दूर संघ जबलपुर के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाक़ात की तथा समस्याओं से अवगत कराया । माननीय प्रभारी मंत्री जी ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया । इस दौरान भारतीय मज़दूर संघ जबलपुर के राष्ट्रीय महामंत्री LIC अखिलेश श्रीवास्तव,प्रदेश मंत्री अजय विश्वकर्मा,ज़िला मंत्री कृष्णकांत शर्मा,कार्यालय मंत्री अमित मेहरा ,मोहित कुमार झारिया इत्यादि उपस्थित रहे ।

